फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out in the transformer as soon as the power came, chaos

Azamgarh News: बिजली आते ही ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा-तफरी

Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the transformer as soon as the power came, chaos
थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित पुलिस चौकी के बगल में लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार की देर रात बिजली आने पर आग लग गई। ऐसे में चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र के लगभग 500 घरों की बत्ती गुल हो गई। फायर ब्रिगेड का जहां फोन नहीं उठा तो वहीं स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस चौकी के बगल में ही बिजली विभाग 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए हैं। ट्रांसफार्म जिस चबूतरे पर रखा था वह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते ट्रांसफार्मर को नीचे सड़क पर रखवा कर चबूतरा बनवाया जा रहा था। शनिवार की देर रात जब लाइट आयी तो ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। जिससे बगल में स्थित पुलिस चौकी में रूके पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। चौकी प्रभारी लालबहादुर बिंद ने कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन फोन ही नहीं उठा। इस बीच लाइन पुन: कट गई तो लोगों ने कुछ राहत की सांस लिया। धीरे-धीरे कर आग की लपट कुछ कम हुई तो स्थानीय लोगों ने पानी, बालू, मिट्टी आदि डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों ने जल्द से जल्द जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगवाने व बिजली सप्लाई शुुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed