फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out in motor garage, three fire tenders brought

Azamgarh News: मोटर गैरेज में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 13 Mar 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in motor garage, three fire tenders brought
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल के बगल में सोमवार की देर रात एक मोटर गैरेज में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये के क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के रहने वाले अमित श्रीवास्तव करतालपुर तिराहे के निकट जीडी ग्लोबल स्कूल के बगल में फैंसी कार केयर नाम से चार पहिया वाहनों का गैरेज संचालित करते हैं। सोमवार की देर रात बंद गैरेज से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुट गए लेकिन गैरेज में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी। तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गई। इस घटना में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed