फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR will be opened for those who open shops and break bamboo sticks in the Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में दुकान खोलने व बांस बल्ली तोड़ने वालों पर होगी एफआईआर

Tue, 11 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
FIR will be opened for those who open shops and break bamboo sticks in the Containment Zone
अतरौलिया। कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंच चुका है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटनेमेंट जोन बनाए जा रहे है। ताकि संक्रमण के फैलाव पर रोक लग सके लेकिन लोगों की लापरवाही व जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कंटेनमेंट जोन का कोई मतलब ही नजर नहीं आ रहा है। बांस बल्ली तोड़ कर लोग हटा दे रहे है तो वहीं कई दुकानदार तो कंटनेमेंट जोन में अपनी दुकाने भी खोल रहे है। लगातार इसकी शिकायत हो रही है लेकिन कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसी ही एक शिकायत डीएम के पास भी पहुंची तो डीएम ने कंटेनमेंट जोन में दुकान खोलने वाले और बांस बल्ली हटाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अतरौलिया बाजार में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस कंटेनमेंट जोन के लिए लगाए गए बांस-बल्ली को अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया जा रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम राजेश कुमार अतरौलिया क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे तो उनके समक्ष भी इसकी शिकायत हुई। जिसे डीएम ने गंभीरता से लेते हुए कंटेनमेंट जोन के बांस बल्ली को तोड़ने वाले व कंटेनमेंट जोन में दुकान खोलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अतरौलिया क्षेत्र में वर्तमान में 100 के लगभग पॉजिटिव केस है और दो की मौत भी हो चुकी है। ऐसा ही कुछ नजारा शहर क्षेत्र के कटरा मुहल्ले में भी देखने को मिला। दो दिनों तक कंटनेमेंट जोन की बांस बल्ली हटी हुई थी, अज्ञात लोगों ने बांस बल्ली हटा दिया था और इसे लगाने वाले लेखपाल व सभासद दुबारा इसकी सुधि लेने नहीं आए थे। इसकी भी शिकायत उच्चाधिकारियों से हुई तो मंगलवार की शाम एक बार फिर कंटेनमेंट जोन के बांस-बल्ली को नए सिरे से बांध कर रास्ता ब्लाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed