फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR registered against three mafia who indulged in black marketing of sugarcane

गन्ने की कालाबाजारी करने वाले तीन माफियाओं पर एफआईआर दर्ज

Thu, 06 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three mafia who indulged in black marketing of sugarcane
अतरौलिया थाना क्षेत्र में मौजूद गन्ना क्रय केंद्र पर सक्रिय माफियाओं के विरुद्ध मुख्य गन्ना अधिकारी के शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दर्ज मामले में तीन को नामजद कर उन पर गन्ने की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

चार जनवरी को मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार, सचिव प्रभारी सहाकारी गन्ना विकास समिति अनिल कुमार अवस्थी और उप प्रबंधक ईडीपी अतरौलिया के कोयलसा ब्लाक के सिकहुला गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे, इस दौरान क्रय केंद्र के करीब मेसर्स शांडिल्य एग्रो इंडस्टीज के संचालित क्रेशर पर एक ट्रक पर गन्ना लोड किया जा रहा था। विभाग की टीम ने इसकी फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी की। पूछताछ में सामने आया कि ट्रक क्रय केंद्र रानीपुर का है, इसके वाहन स्वामी उदयभान सिंह है। मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र के दौलसेपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के नाम पर गन्ने को अनुबंधित कर ढुलाई कर रहे है, ट्रक दी किसान सहकारी चीनी मिल समिति सठियांव में परिवहन के लिए पंजीकृत है। मौके पर मेसर्स शांडिल्य एग्रो इंडस्टीज, सिकहुला का क्रेशर बंद था, जबकि वहां 500 क्विंटल गन्ना डंप किया गया था। क्रेशर मालिक आदित्य तिवारी ने टीम को बताया कि उन्होंने गन्ने को खरीदा है, और इसे बेचने के लिए अन्यत्र भेज रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि मौका मुआयना करने पर पाया गया कि किसानों से कम कीमत पर गन्ना खरीदकर अधिक मूल्य पर चीनी मिलों को बेचा जा रहा। अशर्फी लाल के अनुसार किसानों से 200 सौ से 250 रुपया प्रति क्विंटल खरीदे गए गन्ने को ये कालाबाजारी करने वाले 340 से 350 रुपया प्रति क्विंटल की दर से गन्ना बेचने का काम करते है। जबकि मेसर्स शांडिल्य एग्रो इंडस्टीज सिकहुला कोयलसा की इकाई केवल गुड़ बनाने के उद्देश्य से स्थापित है। इस संबंध में मुख्य गन्ना अधिकारी चीनी मिल सठियांव विनय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलस ने मेसर्स शांडिल्य एग्रो इंडस्ट्रीज सिकहुला कोयलसा के प्रपराइटर. आदित्य तिवारी, निवासी सिकाला एवं गन्ना परिवहनकर्ता राजेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही मौके पर वर्तमान में गन्ने से भरे खडे ट्रक को सीज करते हुए अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed