फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR on eight including husband and father-in-law in woman's suspicious death

विवाहिता की हत्या के मामले में ससुर-सहित समेत आठ पर मुकदमा

Mon, 08 Jun 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
FIR on eight including husband and father-in-law in woman's suspicious death
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुंआ गांव में शनिवार की शाम विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर पति-ससुर समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुंआ गांव निवासी 38 वर्षीया रीता देवी पत्नी शिव नरायण की शनिवार की शाम संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मायकेवालों का हुई। मृतका के पुत्र और पुत्री ननिहाल में ही रह कर पढ़ते थे। इसके पीछे कारण परिवार के लोगों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित किया जाना था। मृतका के बेटे ने ही घटना के बाबत थाने पर तहरीर दी थी और पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला देने का आरोप लगाया था। मृतका के बेटे अभिषेक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुर, पति, देवर-देवरानी, दो ननद सहित आठ लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed