फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR lodged under conspiracy: Phoolchand Yadav

साजिश के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी : फूलचंद यादव

Thu, 16 Apr 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged under conspiracy: Phoolchand Yadav
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के पहिया बुजुर्ग गांव निवासी, साकेत महाविद्यालय अयोध्या के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता फूलचंद यादव ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निराधार बताते हुए इसे साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 मार्च 2026 को पहिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसी संबंध में गांव निवासी राजबहादुर यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अतरौलिया पुलिस ने 10 अप्रैल को उनके सहित 10 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

फूलचंद यादव का कहना है कि पुलिस द्वारा उन्हें मुकदमे में नामजद करना अन्यायपूर्ण है और यह उन्हें और उनके सरकार को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने अतरौलिया थानाध्यक्ष की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि घटना में फायरिंग, गंभीर चोट या बड़े पैमाने पर बवाल हुआ था तो उसी दिन प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज किया गया। 18 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया जाना संदेहास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह छात्र जीवन से राजनीति कर रहे हैं और उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से अवगत करा दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed