{"_id":"6024269d8ebc3ee8ff0c9508","slug":"fir-lodged-in-rape-sections-against-mother-s-tahrir-azamgarh-news-vns5739950143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की तहरीर पर दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की तहरीर पर दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
निजामाबाद/तहबरपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार युवती के साथ रेप के मामले में आखिरकार पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इसे पुलिस पहले मारपीट की घटना बता रही थी। बुधवार को युवती की मां के तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, जानलेवा हमला और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं आरोपी को भी निजामाबाद थाना पुलिस ने लाहीडीह बाजार से बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म की शिकार युवती पर आरोपी युवक साथ भाग चलने का दबाव बना रहा था। युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। मंगलवार को युवती अपनी मां के साथ चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान युवक अपने कुछ साथियों के साथ उसे नदी किनारे स्थित एक झाड़ में जबरन उठा ले गया। आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद भाग चलने को कहा तो युवती तैयार नहीं हुई। इस पर युवक ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और लहूलुहान हाल में छोड़ कर फरार हो गया। देर शाम तक खोजबीन करने पर परिजन युवती को ढूंढ पाए। इसके बाद हंगामा मच गया। पुलिस पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। मां दुष्कर्म का आरोप लगा रही थी वहीं पुलिस प्रकरण को मारपीट बता रही थी। बुधवार को युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में रजनीकांत यादव को नामजद किया गया था। निजामाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को लाहीडीह बाजार से गिरफ्तार भी कर लिया। एसओ शिवशंकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विवेचना सीओ सदर कर रहे है। जल्द ही युवती का मेडिकल आदि कराने के साथ ही डीएनए जांच भी कराई जाएगी।