{"_id":"58ab376f4f1c1b0a53b238bc","slug":"find-a-flag-on-the-vehicle-with-a-permit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति लेकर वाहन पर एक झंडा लगाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति लेकर वाहन पर एक झंडा लगाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी सुहास एलवाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी अनुमति लेने के बाद ही अपने वाहन पर एक छोटा झंडा लगा सकेंगे। अगर उन्हें कोई समस्या होती है तो वे टोल फ्री नंबर-18001803233 पर दर्ज करा सकते हैं ताकि उसे दूर किया जा सके। ये बातेें जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कही।
उन्होंने विभिन्न दलों के प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में करें। जो इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी विधान सभाओं के आरओ को निर्देश दिया कि जुलूस, सभा, झंडा, बैनर आदि के लिए उम्मीदवार आनलाइन आवेदन करते हैं तो उन्हें तत्काल अनुमति दी जाए। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए। कहा कि अनुमति और समस्या समाधान के लिए सुविधा और समाधान ऐप की व्यवस्था की गई है। अनुमति लेकर प्रत्याशी वाहन पर एक छोटा झंडा लगा सकते हैं। कहा कि नए कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित कंट्रोल रूम में रात-दिन अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
जिस उम्मीदवार को चुनाव से संबंधित कोई समास्या आती है वह टोल फ्री नंबर-18001803233 पर दर्ज करा सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक अतरौलिया एन के पाटिल, गोपालपुर राजीव शर्मा, सगड़ी विक्रम सिंह चौहान, मुबारकपुर डी मणिकंदन, आजमगढ़ आर विमला, निजामाबाद डा. सारांश मित्तर, फूलपुर-पवई शिवयोगी सी कलासड, दीदारगंज अविनाश चंपावत, लालगंज सीजी रजनी कंथान, मेंहनगर विकास यादव आदि उपस्थित रहे।