फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fighting in a dispute over a transaction, attack with a sharp weapon

लेनदेन के विवाद में मारपीट, धारदार हथियार से हमला

Tue, 23 Nov 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Fighting in a dispute over a transaction, attack with a sharp weapon
मेंहनगर। पैसे लेनदेन के विवाद को लेकर स्थानीय कस्बा में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस घटना को लेकर मंगलवार की सुबह एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को लखराव पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मेंहनगर थाना के खुटवा चक खुटवा गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामसदन मंगलवार की सुबह कस्बा स्थित रोडवेज पर अपने मित्र से मिलने के लिए आ रहा था। अभी वह रोडवेज पर पहुंचा ही था कि वार्ड संख्या तीन संत कबीरनगर निवासी आमिन पुत्र निजामुद्दीन से उसकी मुलाकात हो गई। आमिन से सोमवार को पैसे के लेनदेन को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आमिन ने धारदार हथियार से अरविंद पर हमला कर दिया और गालियां देते हुए मौके से फरार हो गया। नुकीले हथियार से अरविंद के पीठ में हल्की चोट आई थी। पीड़ित तत्काल मेंहनगर थाने पहुंचा और आमिन के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी आमिन के घर पर पुलिस ने दबिश दिया तो वह घर पर नहीं मिला। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखराव पोखरे के पास से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed