फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fighting and firing when water splashed

पानी का छींटा पड़ने पर मारपीट और फायरिंग

Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing when water splashed
अंबारी। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सैदपुर गांव में शुक्रवार की रात गंदा पानी का छींटा पड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। मामला फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में दो सगे भाई घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैदपुर गांव निवासी सूरज व अंकित ने बताया कि पड़ोसी गांव के एक युवक से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों भाई रविवार की रात अपने दरवाजे पर खड़े थे तभी विपक्षी अपने साथियों के साथ तेज रफ्तार से बाइक से गुजरा तो गंदे पानी का छींटा उनके ऊपर पड़ गया। विरोध जताने पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे बाद बाइक सवारों ने फोन कर कुछ और लोगों को बुला लिया और उनके ऊपर हमला कर दिया। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई फिर हमलावरों ने गोली चला दी जो सूरज को बांह में जा लगी। गोली की आवाज सुन पड़ोसी दौडे़ तो हमलावर फरार हो गए। खून से लथपथ सूरज और हमले में घायल अंकित को परिजन अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। उक्त मामले में घायलों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed