फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fighting, air firing, six injured in road dispute

रास्ते के विवाद में मारपीट, हवाई फायरिंग, छह घायल

Sun, 24 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Fighting, air firing, six injured in road dispute
बरदह थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में शनिवार की दोपहर रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और हवाई फायरिंग हुई। मारपीट में चोट लगने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने एक युवक को रेफर कर दिया। उसका जौनपुर शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से वीरेंद्र राय पुत्र मनोकामना राय तथा दूसरे पक्ष से राजकुमार मौर्य, विजय, अजय, पंकज और मेवाती देवी का नाम शामिल है। यह सभी लोग बरदह थाने के मैनपुर गांव के निवासी हैं। इनके बीच रास्ते का विवाद चलता है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। डॉक्टर ने पंकज मौर्य को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बरदह नंदकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed