फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight TB by maintaining cleanliness and precautions

Azamgarh News: स्वच्छता और सावधानी बरत कर करें टीबी से मुकाबला

Sat, 19 Jul 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fight TB by maintaining cleanliness and precautions
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के फैसिलिटी सेंटर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 110 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुशल नंदन ने कहा कि टीबी से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि स्वच्छता और सावधानी के साथ इसका मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने छह महीने के दवा कोर्स को पूरा करने और विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यक्रमों का लाभ उठाने की सलाह दी। कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने भी सावधानी बरतने और विशेषज्ञों के सुझावों का पालन करने पर जोर दिया। कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2025 तक टीबी को जड़ से समाप्त करना है। इस दिशा में विश्वविद्यालय ने एक अनूठी पहल शुरू की है इसमें प्राध्यापकों, अधिकारियों और स्वयं कुलपति ने एक-एक मरीज को गोद लिया है। हम उन्हें जागरूक करेंगे और इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस मौके पर डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. सपना त्रिपाठी, केसलाल, डॉ. महेश श्रीवास्तव, सौरभ, रेनू तिवारी, डॉ. परमानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed