फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight between two parties over a chair at a dhaba, case against two

Azamgarh News: ढ़ाबे पर कुर्सी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो पर केस

Fri, 05 Apr 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over a chair at a dhaba, case against two
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के खुदकास्ता गांव में एक ढाबे पर कुर्सी को लेकर हुए विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक युवकों को पीट दिया। आरोप है कि वे युवक से नकदी और घड़ी लूट कर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने तहरीद देकर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार निवासी साजिद खान सरायमीर थाना अंतर्गत खुदकास्ता बाजार स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। यहां कुर्सी पर बैठने को लेकर उसका दो युवक से विवाद हो गया। मनबढ़ दोनों युवकों ने साजिद को पीट दिया। उसका पर्स और घड़ी छीन कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में 3500 रुपये नकदी थी। मामले में सरायमीर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर हफीजुर्रहमान और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed