फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fiance murder girl after four months Engagement  in Azamgarh

आजमगढ़ में मंगेतर ने की युवती की हत्या: चार महीने पहले ही हुई थी सगाई, वारदात की वजह का पता नहीं

Wed, 04 Aug 2021 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Aug 2021 11:29 PM IST
सार

बुधवार की दोपहर को मंगेतर ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर दी। चार माह पहले ही युवती की सगाई हुई थी। 

विज्ञापन
Fiance murder girl after four months Engagement  in Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ जिले में मिलने के बहाने शाहपुर बाजार में बुलाकर बुधवार की दोपहर को मंगेतर ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर दी। चार माह पहले ही युवती की सगाई हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरखी गांव निवासी विनोद कुमार ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी अहरौला थाना के भैंसापुर परौली गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। चार माह पूर्व दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे थे। युवक काफी दिनों से खुशबू को मिलने के लिए बुला रहा था।
विज्ञापन


मंगेतर की नाराजगी से बचने के लिए खुशबू बुधवार को अपनी भाभी पूजा के साथ उससे मिलने के लिए शाहपुर बाजार आई। दोनों ने कुछ देर आपस में बात भी की। कुछ देर बाद मंगेतर ने खुशबू की भाभी से कहा कि कुछ निजी बात करनी है। इस पर भाभी कुछ दूर हो गई और मौका पाते ही मंगेतर ने धारदार हथियार से खुशबू की गर्दन पर कई वार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू की चीख सुन कर पूजा जब तक पहुंचती, आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से खुशबू को सीएचसी अतरौलिया लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
बूढ़नपुर के सीओ गोपाल स्वरूप बाजपेई ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed