{"_id":"57f93c314f1c1bcd40270753","slug":"festivals-attentive-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वों पर प्रशासन चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वों पर प्रशासन चौकस
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
दशहरा, मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है। इसके लिए मल्टीलेयर फोर्स तैनात की गई है। इसमें पुलिस के अलावा, ब्लाक और तहसील के कर्मचारियों की भी बड़े पैमाने पर ड्यूटी लगाई गई है जो 11 अक्तूबर से अपने निर्धारित बिंदू पर तैनात रहते हुए 15 अक्तूबर तक अपने ड्यूटी प्वाइंट पर डटे रहेंगे। निर्धारित स्थल पर किसी भी प्रकार की वारदात होगी तो उनकी पूरी जवाबदेही होगी।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मल्टीलेयर फोर्स तैनात की गई है। जिनकी ड्यूटी लगी है, उनमें ढाई हजार से अधिक चौकीदार, इसके बाद बीट के सिपाही, हलका के दरोगा, थानाध्यक्ष और सीओ स्तर की ड्यूटी लगाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले की फोर्स के अलावा दो कंपनी पीएसी, 650 से अधिक होमगार्ड, 50 प्रशिक्षु दरोगा, गाजीपुर जिले के 100 रिक्रूट, आजमगढ़ जिले के दो सौ महिला और दो सौ पुरुष रिक्रूट, आरटीसी की 247 महिलाओं के अलावा डायर 100 के तहत प्रशिक्षण लेने वाले 254 कांस्टेबल और हेडकांस्टेबलों के अलावा उन लोगों की भी ड्यूटी लगी है। जिन्हें पुलिस की तरफ से विषेष पुलिस अधिकारी का कार्ड दिया गया है। सभी लोगों की ड्यूटी लगाकर उन्हें उनका स्थान बता दिया गया है। वे लोग अपने-अपने क्षेत्र में अभी से सक्रिय हैं।
पुलिस के अलावा भारी संख्या में तहसील और ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा के अनुसार जिनकी ड्यूटी लगी है। उसमें तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल शामिल है। जबकि ब्लाक के खंड विकास अधिकारी, ब्लाक के जेई, एई के अलावा ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत मित्र, कोटेदार, रोजगार सेवक और सफाईकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की तरफ से जिन लोगों की ड्यूटी क्षेत्र के बाजार, ताजिया के इमाम चौक, रामलीला स्थल, मंदिर, मस्जिद, दुर्गा पूजा पंडाल आदि जगहों पर लगी है। वहां यदि कोई भी गड़बड़ी या बवाल होगा। उसकी यह लोग तत्काल सूचना संबंधित थाने और अधिकारी को देंगे। ताकि समय पर वे वहां पहुंचकर विवाद शांत करा सकें।अहरौलाः पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के दस थानों की पुलिस ने क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस दौरान सायरन और हूटर की आवाज सुन लोग सहम गए। हर कोई किसी बड़ी घटना की आशंका से डरा हुआ था लेकिन बाद में पता चला कि दशहरा के मद्देनजर पुलिस रूट मार्च कर रही है तो लोगों ने राहत की सांस ली । वहीं अहरौला में पहुंचे पुलिसकर्मियों के पहुंची। गोला बाजार में चल रही श्रीरामलीला के दौरान काफी भीड़ के चलते सड़क पर जाम लगा हुआ था। रूट मार्च के दौरान पुलिस ने एक पूजा पंडाल के सामने बज रहे डीजे को बंद करा दिया।