{"_id":"675095b6a6202897620e9bd1","slug":"fertilizer-will-be-made-available-by-suspending-the-committee-secretary-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-124209-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: समिति के सचिव को सस्पेंड कर उपलब्ध कराई जाएगी उर्वरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: समिति के सचिव को सस्पेंड कर उपलब्ध कराई जाएगी उर्वरक
विज्ञापन
ट्रक से ट्रैक्टर ट्राली पर खाद लादे जाने का वीडियो वायरल होने पर बीते सोमवार को किसानों ने साधन सहकारी समिति बरडीहा पर प्रदर्शन किया था। किसानों से समिति के सचिव पर उर्वरक की कालाबाजारी का आरोप लगाया था। इसको अमर उजाला ने दो दिसंबर के अंक में डीएपी की कालाबाजारी का आरोप शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सहकारिता विभाग ने इसे संज्ञान में लिया है।
एआर कोआपरेटिव अजय कुमार के निर्देश पर बुधवार को महाराजगंज के एडीओ कोआपरेटिव विजेंद्र यादव, अरविंद यादव जांच करने हरैया ब्लॉक के बरडीहा गांव स्थित समिति पर पहुचे। वहां पर उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव गांव में नहीं आते हैं जो उर्वरक आती है उसे अन्यत्र बेच देते हैं। दो साल से समिति का ताला नहीं खुला है।
ग्रामीणोंं ने जांच टीम को दो दिन पूर्व हरैया विकास खंड के कांखभार पेट्रोल पंप के पास ट्रक से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सरकारी उर्वरक लादने का वीडियो वायरल होने के बारे में भी बताया। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद एडीओ कोआपरेटिव विजेंद्र यादव ने कहा कि समिति के सचिव को सस्पेंड कर लोगों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यहां की गठित समिति को भंग करने के लिए एआर कोआपरेटिव को पत्र भेजा जाएगा।