फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fertilizer missing from committees, farmers buying at high prices

Azamgarh News: समितियों से उर्वरक नदारद, ऊंचे दामों पर खरीद रहे किसान

Sun, 07 Jul 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer missing from committees, farmers buying at high prices
मेंहनगर। सहकारिता विभाग भले ही पर्याप्त मात्रा में उर्वरक होने की बात कर रहा है लेकिन मौके की हकीकत कुछ और ही है। हाल यह है कि समितियों पर उर्वरक न होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं, जो धान की रोपाई कर रहे उनको बाजारों से ऊंचे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। खरीफ सीजन में धान की रोपाई के साथ ही मक्का, बाजरा की बोआई का भी पीक ऑवर चल रहा है। लेकिन मेंहनगर तहसील की समितियों से उर्वरक नदारद हैं। ऐसे में किसानों को फास्फेटिक और नत्रजन जैसे उर्वरक के लिए दुकानों पर जाना पड़ रहा है। मेंहनगर तहसील क्षेत्र में डेढ़ दर्जन साधन सहकारी समितियां हैं। साधन सहकारी समिति मेंहनगर और क्रय-विक्रय केंद्र बाबू की खजूरी को छोड़ दिया जाय तो मौलिया, डीहा, नई, शेखूदासपुर,करनेंहुवां, रेण्डा, कम्हरिया, विशुनपुर रघुनाथपुर, सिंहपुर धन्नी, दामा समितियों पर फास्फेटिक और नत्रजन उपलब्ध नहीं है। उर्वरक के लिए किसान रोज समितियों का चक्कर काट रहे हैं। जबकि इन समितियों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए पहले ही डिमांड भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक दो समितियों को छोड़ दिया जाय तो किसी भी समिति पर उर्वरक उपलब्ध नहीं है। वहीं, विभाग जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed