{"_id":"6a1dd7eef2a77cd55d0a64d4","slug":"female-employee-assaulted-during-census-duty-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-151183-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हाफिजपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुचर पद पर कार्यरत उर्फी फातिमा वर्तमान में जनगणना (मकान सूचीकरण) कार्य में प्रगणक के रूप में तैनात हैं।
आरोप है कि वह हाफिजपुर क्षेत्र के मकान सूचीकरण ब्लॉक संख्या-1459 के मकान संख्या-102 में जनगणना संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार ओंकार नाथ यादव ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की।
बीईओ दिनेश कुमार वर्मा और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शहर कोतवाली पहुंचे तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता उर्फी फातिमा की तहरीर के आधार पर आरोपी ओंकार नाथ यादव के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद