फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father scolded so much on phone, angry youth dies by setting fire

फोन पर पिता का डांटना इतना गुजरा नागवार, नाराज युवक ने आग लगाकर दी जान 

Fri, 22 May 2020 04:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 22 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Father scolded so much on phone, angry youth dies by setting fire
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फोन पर पिता की डांट से नाराज युवक शुक्रवार की सुबह शौच का बहाना करके घर से निकला और नहर में जाकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली।  आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली के कलीचाबाद गांव में स्थित नहर के पास लपटें उठते देख एक वृद्ध ने गांव वालों को बताया तो अन्य लोगों को जानकारी हुई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने के बाद युवक को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लोग उसे ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृत युवक अवधेश चौहान (22) पुत्र सिपाहीलाल चौहान देवगांव कोतवाली के मोलनापुर गांव का निवासी था। वह दो भाई और एक बहन में छोटा था। पिता और बड़ा भाई मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं और बहन की शादी हो चुकी है। अवधेश घर पर अपनी मां के साथ रहता था। अवधेश कोई काम नहीं करता था। इस बात को लेकर अक्सर उसके घर में विवाद होता था। तीन दिन पूर्व वह कहीं मजदूरी करने गया हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद काम बंद हो जाने पर घर पर था। बताया जाता है कि अवधेश के पिता ने उसे मुंबई से फोन करके फटकार लगाई थी। इसके बाद वह शुक्रवार की सुबह अपनी मां से काम ढूंढने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह करीब दस बजे मोलनापुर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित कलीचाबाद नहर के पास गया और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। अवधेश आग का गोला बनकर जल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दृश्य उधर से गुजर रहे एक वृद्ध ने देखा तो शोर मचाते हुए गांव जाकर लोगों को बताया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आनन-फानन में अवधेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया।


हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लोग उसे ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि मौत हो गई। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि उसका मानसिक रूप से परेशान था। घर वालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। लाश पीएम को भेजवा दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed