{"_id":"6192a680fe369d4b512bde29","slug":"father-injured-in-road-accident-also-dies-azamgarh-news-vns622781151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल पिता की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल पिता की भी मौत
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर-अजमतगढ़ मार्ग पर लक्ष्मी कूप के पास चार पहिया वाहन व बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पांच वर्षीय बालक की रविवार को ही उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पिता की उपचार के दौरान सोमवार की भोर में मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी व पुत्री का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक मऊ जनपद के घोषी थाना क्षेत्र के पलिया गांव का निवासी था। वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल जा रहा था।
मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पलिया मोहम्मदपुर गांव निवासी इंद्रकेश (36) पुत्र जगधारी रविवार को अपनी पत्नी अनीता (32) व पुत्री अर्पिता (आठ) और पुत्र इशांत (पांच) को बाइक पर बैठा कर अपनी ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद गांव निवासी शंकर के घर जा रहा था। रविवार को देर शाम लक्ष्मी कूप के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जीयनपुर कोतवाली को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल इंद्रकेश पुत्र इशांत को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं पत्नी अनीता और पुत्री अर्पिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने दोनों को सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। सदर अस्पताल में पांच वर्षीय इशांत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पिता इंद्रकेश की भी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी और बालिका का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाप-बेटे की मौत की सूचना मिलते ही घर में और ससुराल में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।