फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father and son died due to drowning in Ghaghra river in azamgarh

Azamgarh: घाघरा नदी में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग, दोनों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 18 May 2023 07:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 May 2023 07:22 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के देवारा खास राजा गांव के झगरहवा का पुरवा निवासी किशन (12) गुरुवार दोपहर घाघरा नदी में गिर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पिता सुनील (35) भी नदी में कूद गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Father and son died due to drowning in Ghaghra river in azamgarh
हादसे के शिकार पिता-पुत्र के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी में डूबने से गुरुवार को पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डूब रहे पुत्र को बचाने के दौरान पिता ने नदी में छलांग लगाई थी। ना वो पुत्र को बचा सके न खुद को ही बचा सके। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव के झगरहवा का पुरवा निवासी किशन (12) पुत्र सुनील गुरुवार दोपहर घाघरा नदी किनारे शौच के लिए गया था। पानी छूने के दौरान वह नदी में गिर गया और डूबने लगा। पास में मौजूद पिता सुनील (35) बेटे को बचाने के प्रयास में नदी में कूद पड़ा और वह भी डूबने लगा।
विज्ञापन


जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक दोनों नदी की जलधारा में समा गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची ने नदी में डूबे पिता-पुत्र की तलाश शुरू कराई। कुछ ही देर में दोनों को नदी से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गए युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

डॉक्टर के पास ले जाया गया। दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवाया। सुनील दो पुत्रों का पिता था। एक पुत्र की डूब कर मौत हो गई। पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed