फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers worry lines drawn on the forehead

किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें

Mon, 16 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 16 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
 Farmers worry lines drawn on the forehead
 रविवार को बेमौसम शुरू हुई बरसात ने जहां किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है, वहीं शहर की सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। इस बारिश से किसानों को अपनी फसल के बरबाद होने की आशंका सता सता रही है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी बारिश इतनी तेज नहीं हुई है कि इससे कोई नुकसान हो लेकिन जिन किसानों ने सरसों आदि फसलों को काटकर खलिहानों में रखा है उन्हें उसके खराब होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ जिन किसानों की आलू की फसल अभी खेतों में है, वह उसके सड़ने की आशंका में डरे हुए हैं। वहीं, शहर की सड़कें भी हलकी बारिश से कीचड़ से भर गई हैं। चूंकि नगर क्षेत्र में इन दिनों केबिल डालने के लिए शहर के कई मुहल्लों में सड़क के किनारे नाली खोदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी को सड़क किनारे रखा गया है, जो बारिश होने से कीचड़ में तब्दील हो गई है। सबसे बुरा हाल मुकेरीगंज से बिलरियागंज जाने वाले मार्ग का है। इस मार्ग पर बने कीचड़ से लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। रविवार को जनपद में हल्की लेकिन रुक-रुककर कई बार बारिश हुई। वहीं बारिश के साथ चलने वाली हवा ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed