फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers should increase the supply of sugarcane to the sugar mill

Azamgarh News: चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति बढ़ाएं किसान

Wed, 11 Sep 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers should increase the supply of sugarcane to the sugar mill
अमिलो। चीनी मिल सठियांव में दस दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन किसान मेले का बुधवार को जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार ने शुभारंभ किया। किसानों को बताया कि जो लोग अभी तक घोषणा पत्र ऑनलाइन नहीं भरे हैं, वह 30 सितंबर तक भर दें। अन्यथा पेराई सत्र में उनका सट्टा संचालित नहीं होगा। नया सदस्य बनने व उपज बढ़ोतरी की रसीद भी 30 सितंबर तक कटवा लें।
विज्ञापन

जिला गन्ना ने कहा कि चीनी मिल को किसान अधिक से अधिक गन्ने की आपूर्ति करें। दस दिवसीय मेले में किसानों की समस्या निराकरण का मुख्य उद्देश्य है। किसान मेला में पहुंचकर अपनी त्रुटियों को सही करा लें। यशवंत सिंह ने कहा कि गन्ना किसान मेले में गन्ना पर्यवेक्षक से अपना डाटा सही करा लें ताकि गन्ना आपूर्ति करने कोई समस्या न हो। इस मौके पर मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह, प्रभारी जीएम राजेश कुमार, रविंद्र धर द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed