फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers protest against land acquisition

Azamgarh News: जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against land acquisition
क्षेत्र के अंडिका गांव में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि वह न तो अपनी एक इंच जमीन देंगे और नहीं अपने गांव को उजड़ने देंगे। यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि एक माह पूर्व गांव में सर्वे के लिए कुछ राजस्व कर्मी आए थे। किसानों नेएसडीएम फूलपुर से जब पूछा तो उन्होंने उनकी बातों को सिरे से नकार दिया। कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वही दो दिन पूर्व किसानों को पता चला कि कुछ गांवों की जमीनों का औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहण किया जाना है। इसके बाद से किसान परेशान हैं। किसानों ने कहा कि उनकी जमीनों चोरी छिपे सर्वे कर लिया गया है जो ठीक नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र के नाम पर जमीन जाने के खतरे से अंडिका, पट्टी बखरिया, खुरचंदा ,सुलेमापुर आदि गांव के किसान दहशत में हैं। किसानों ने बताया कि पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नाम पर बड़े पैमाने पर उपजाऊ जमीनों को ले लिया गया है। कहा कि अधिग्रहण कर इस क्षेत्र में भूमि और जल का दोहन उद्योगों के माध्यम से किया जाएगा। जिससे आसपास के गांव की उपजाऊ जमीन भी बंजर बन जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed