फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers demonstrated due to non-availability of urea on the committee

Azamgarh News: समिति पर यूरिया न मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated due to non-availability of urea on the committee
बूढ़नपुर। गेहूं की सिंचाई के बाद अब किसानों को छिड़काव के लिए यूरिया की काफी जरूरत है। हाल यह है कि किसानों को यूरिया मिल नहीं रही है। यही हाल बूढुपुर साधन सहकारी समिति का भी है। रविवार को जब किसानों को यूरिया नहीं मिली तो प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि गेहूं की सिंचाई के बाद यूरिया की सखत जरूरत है लेकिन समितियों पर यूरिया मिल नहीं रही है। अगर यूरिया आ भी रही है तो वह चंद किसानों में ही खत्म हो जा रही है। नैनो यूरिया को किसान पसंद नहीं कर रहे हैं। बाजारों में भी यूरिया नहीं मिल रही है। जहां मिल भी रही है तो वहां पर निश्चित मूल्य से दोगुना दाम लिया जा रहा है। कृषि विभाग का उवर्रक की दुकानों पर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। जांच के बाद सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है। अब तक किसी भी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण दुकानदार मनमाने दर पर यूरिया बेच रहे हैं। किसानों ने कहा कि इस समिति से यूरिया दूसरी समितियों पर भेजा जा रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। यूरिया न मिलने से किसान काफी परेशान हैं। वह समितियों का हर रोज चक्कर लगा रहे हैं। इफको कंपनी की इस बार दानेदार यूरिया कम ही मिल रही हैं जिसको लेकर किसान परेशान हैं। इस बाबत पूछे जाने पर सचिव विकास सिंह ने बताया कि शासन द्वारा दानेदार यूरिया कम भेजी जा रही है। मेरे सोसाइटी पर नैनो यूरिया लिक्विड उपलब्ध है। किसानों को इसके उपयोग के बारे में प्रेरित किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र यादव, रविंदर, अरविंद कुमार, पंकज, दीपक, रमेश, सुरेश, राणा प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed