फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers and laborers came out in support of women wrestlers in azamgarh

Azamgarh: महिला पहलवानों के समर्थन में उतरे किसान-मजदूर, आक्रोश मार्च के बाद डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Jun 2023 08:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 08:22 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में विभिन्न किसान, मजदूर, महिला, छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने ने गुरुवार को आजमगढ़ के शहीद कुंवर सिंह उद्यान में बैठक कर आक्रोश मार्च निकाला। 

विज्ञापन
Farmers and laborers came out in support of women wrestlers in azamgarh
आजमगढ़ में आक्रोश मार्च निकालते विभिन्न संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में विभिन्न किसान, मजदूर, महिला, छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने ने गुरुवार को आजमगढ़ के शहीद कुंवर सिंह उद्यान में बैठक कर आक्रोश मार्च निकाला। मार्च कुंवर सिंह उद्यान से कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 

विज्ञापन


ज्ञापन में महिला पहलवानों को जंतर-मंतर पर विरोध जारी रखने की अनुमति देने और सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिला पहलवान देश के किसान-मजदूरों की बेटियां हैं। उन्होंने देश के गांव के अखाड़ों की माटी में पल-बढ़ कर देश का नाम रोशन किया। लेकिन उन्हें भी न्याय के लिए सड़कों पर आना पड़ा है।
विज्ञापन


23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवान को न्याय दिलाने के अपने वादे को पूरा करने में सरकार विफल रही। न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई शुरू करने के बाद सांसद बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। अब जांच और अभियोजन को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अपराधियों की तलाश में आजमगढ़ धमकी गुजरात पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश मगर हाथ खाली

जब खिलाड़ियों ने विरोध जारी रखते हुए 28 मई को दिल्ली में एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला, तो दिल्ली पुलिस ने मार्च का क्रूरता से दमन किया, उन्हें हिरासत में लिया। उन्हें विरोध स्थल से हटा दिया। यह पूरी तरह से गलत और अलोकतांत्रिक था। कहा कि पहलवानों को धरना जारी रखने और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही बृजभूषण को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed