{"_id":"618183ae69f96a52ea19934e","slug":"farmer-s-two-sons-got-success-in-neet-azamgarh-news-vns6207523119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के दो बेटों ने नीट में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के दो बेटों ने नीट में पाई सफलता
विज्ञापन
मेहनत से किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होने देता है। इस बात को साबित किया है फूलपुर तहसील के बिलारमऊ गांव निवासी दो सगे भाइयों ने। इन दोनों भाइयों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक साथ नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर परिवार में हर्ष व्याप्त है।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी सगे भाई अवधेश चौरसिया और मनीष चौरसिया ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित की। दोनों भाइयों ने सेंट थॉमस इंटर कालेज शाहगंज से इंटर की परीक्षा पास की थी। दोनों छात्र अवधेश चौरसिया और मनीष चौरसिया के पिता हरिश्चंद्र चौरसिया पेशे से किसान हैं। हरिश्चंद्र ने बताया कि दोनों बेटों ने अपनी मेहनत के बल पर कोटा में तैयारी कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की। परिवार के राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, रवींद्र कुमार चौरसिया तथा ग्राम प्रधान कामता प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों भाइयों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी की। साथ ही पूरे परिवार के मार्गदर्शन और सहयोग से अवधेश चौरसिया ने नीट परीक्षा के 720 अंक में 623 अंक प्राप्त किया। जिनका पूरे देश में 10340वीं रैंक है, तथा दूसरे भाई मनीष चौरसिया ने 702 अंक में से 590 अंक प्राप्त किया जिनका पूरे देश में 23549वीं रैंक हासिल की है । दोनों भाइयों की इस सफलता पर माता प्रेमशिला वह दादी चंपा देवी ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस सफलता पर फूलचंद चौरसिया, जयहिंद चौरसिया, मिथिलेश चौरसिया, अतुल चौरसिया, विशाल चौरसिया, राम कुमार सोनी, सुनील कुमार, अनिल कुमार यादव, अनिल चौरसिया, राजेश, सोमनाथ, संत प्रसाद आदि ने बधाई दी है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। इसमें दो विद्यार्थियों ने बेहतर रैंक हासिल की है। देवखरी, भंवरनाथ की रहने वाली छात्रा आयुषी सिंह पुत्री कुंवर भारत सिंह ने 98.95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आयुषी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। लालगज तहसील के बैरीडीह गांव निवासी सबीह खान पुत्र अबू तारिक ने 720 में से 671 अंक हासिल कर 1519वीं रैंक हासिल की है। सबीह की शिक्षा नूरजहा इंटर कॉलेज दौना जेहतमंदपुर में हुई। बाद में उन्होंने कोटा कोचिंग की और पहले प्रयास में ही उन्हें कामयाबी हासिल हुई है।