फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer going to return loan died in accident

Azamgarh News: कर्ज लौटाने जा रहे किसान की दुर्घटना में मौत

Sat, 03 Dec 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer going to return loan died in accident
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंदी-भौजी गांव के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब किसान अपने कर्ज की रकम को जमा करने समूह संचालक के घर जा रहा था।
विज्ञापन

गंभीरपुर क्षेत्र के ग्राम मुड़हर निवासी 40 वर्षीय राजेश सरोज पुत्र टेल्हू सरोज परिवार की आजीविका चलाने के लिए राजगीर का कार्य करता था। गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह से उसने कर्ज लिया था। शनिवार की सुबह वह कर्ज में ली गई रकम की किश्त जमा करने के लिए साइकिल से समूह संचालक के यहां जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वह नंदी-भौजी गांव के पास हाईवे रोड पर पहुंचा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी गंभीरपुर पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामे की औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed