फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer dies due to high voltage current

हाई वोल्टेज करंट लगने से किसान की मौत

Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to high voltage current
तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में खेत देखने गए एक किसान की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि पिछले डेढ़ माह से हाईटेंशन बिजली का तार खेत में गिरा था। इसे लेकर संबंधित उपकेंद्र पर तैनात जेई को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था लेकिन आज तक इसे नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी संदीप सिंह (30) सोमवार की सुबह खेत देखने गए थे। तभी वह हाई वोल्टेज तार स्पर्श हो जाने से उन्हें करंट लग गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने स्थानीय पावरहाउस पर देकर विद्युत आपूर्ति भंग कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि पिछले डेढ़ माह से हाई वोल्टेज तार खेत में गिरा था। हालांकि उसमें करंट नहीं आ रहा था। ग्रामीणों ने तार ठीक कराने के लिए जेई को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। सोमवार को जब संदीप अपना खेत देखने गए और तार को हाथ से पकड़कर हटाने लगे। अचानक तार में करंट आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संदीप की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed