{"_id":"c0f9f0d50aa68b11b01eda85b93992cc","slug":"farm-crop-ruined-by-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खड़ी फसल बारिश से बर्बाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खड़ी फसल बारिश से बर्बाद
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से अभी जिले के किसान उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार की सुबह मौसम ने फिर करवट ली। एक तरफ जहां बादल गरज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी फसलों को बर्बाद होते देख तड़प रहे हैं। जिले में सोमवार को जगह-जगह तेज हवा के साथ बारिश ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की बड़ी लकीरें खींच दी हैं।
बारिश से गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं शहर क्षेत्र में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से लोगाें का सड़कों पर पैदल भी चलना दूभर हो गया। जिला कृषि अधिकारी की मानें तो यह बारिश किसानों के दलहनी और तिलहनी फसल के लिए हानिकारक है।
जिले में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि का कहर झेलने वाला किसान एक बार फिर भयभीत है। जैसे-जैसे बादल गरज रहे हैं, वैसे-वैसे किसान की तड़प भी बढ़ती जा रही है। उसे किसी तरह से सुख कर फिर तैयार हो रही गेहूं तथा सरसों की फसल की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
उसके माथे पर चिंता की लकीरें गहरा रही हैं। बारिश और तूफान से फसलों को फिर बड़ा नुकसान होगा। जिले में सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ तेज गति से बारिश हुई। सुबह बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। वहीं, नगर में बारिश के बाद नालों का पानी सड़कों पर बहने से सड़के गंदगी से पट गई हैं।
लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। मालटारी : सगड़ी तहसील क्षेत्र में सोमवार को बेमौसम तेज हवा और बारिश से मालटारी, बोझिया, भदंाव, महुलिया, डोरवा, बक्सपुर, कठैचा, इमलीपुर, मिर्जापुर, पारीपट्टी, गडेरीपट्टी, बटसरा, मझौवा रामगढ़, बासगंाव, चायेपुर आंखीपुर, अजमतगढ़, सुखमदत्त नगर, सिकंदरपुर, मसोना, धनछुला, बागखालिसपुर, जीयनपुर सहित सैकड़ों गांवों गेहूं, चना, मटर और सब्जी की फसल बर्बाद हो गई।
निजामाबाद : तहसील क्षेत्र के फरहाबाद, धूरीपुर, मुकुुंदपुर, असानी, बरकोला, डोडोपुर, शेरपुर सहित सैकड़ों गांवों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से अरहर, चना, गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। क्षेत्र के किसान हाजी अबुल लैस, अनिल यादव, बसंता यादव, लाला यादव, त्रिपुरारी मिश्र का कहना है कि फसल पककर तैयार है, बारिश के चलते इन फसलों के सड़ने का खतरा बना है। किसान लाला यादव, उमाकांत पांडेय ने कहा कि यदि तीन दिन तक मौसम इसी तरह रहा तो किसानाें की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी।
लोगों के घराें और दूकान में घुसा बारिश का पानी ः बूढ़नपुर। बूढ़नपुर से शाहगंज रोड का चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य चल रहा है। कोयलसा बाजार में पूर्व में ही जलजमाव और जलनिकासी के लिए सड़क को ऊंचा करने का काम कराया गया था।
सोमवार को हुई बरसात से लोगों के घरों और दूकानों में पानी एकत्रित होने लगा। क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद, सुरेश मोदनवाल, संतोष, देवी जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, रंगीलाल, लालचंद आदि ने कहा कि उनके घर और दूकान में नाली के बैठ जाने से पानी अंदर घुस रहा है। गुस्साए लोगों ने इसके विरोध में जाम करने की तैयारी ही कर रहे थे कि तभी वहां पहुंचे एसओ अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
बारिश के बाद सड़कें गड्ढों में तब्दील ः अंबारी। विभाग की लापरवाही से अंबारी बाजार की सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद सड़क में बने गड्ढों में पानी भर गया है। बारिश के बाद अंबारी बाजार की सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
क्षेत्र के रामचंद्र बिंद, अच्छेलाल यादव, रफीक अहमद, डा. नंद किशोर यादव, सुरेश यादव अनिल, जितेंद्र उपाध्याय, सफीक अहमद, दशरथ जायसवाल, गुरु प्रसाद आदि का कहना है कि कई वर्षों यह मार्ग क्षतिग्रस्त है। विभागीय उदासीनता एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण बाजारवासी परेशान हैं।