फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Faridabad team defeated Prayagraj and reached semi-finals

Azamgarh News: प्रयागराज को हरा फरीदाबाद की टीम पहुंची सेमी फाइनल में

Thu, 26 Oct 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Faridabad team defeated Prayagraj and reached semi-finals
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रहे भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

मैच प्रयागराज बनाम फरीदाबाद के बीच खेला गया। फरीदाबाद ने टास जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। प्रयागराज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 68 रन पर ही सिमट गई। सबसे अधिक 23 रन वैभव यादव और 21 रन सत्यम ने बनाया। फरीदाबाद की तरफ से गेंदबाजी में पूरब और आकाश ने दो-दो विकेट लिए। जबाब में उतरी फरीदाबाद की टीम ने तेरहवें ओवर में छह विकेट से इस मैच को जीत कर सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रशांत ने नाबाद 30 रन बनाया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच पूरब को दिया गया। बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल आजमगढ़ व फरीदाबाद के बीच और दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ कॉलेज व देवरिया हॉस्टल के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अश्विनी यादव, दीपक गुप्ता ने अंपायर व राहुल चौहान ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजक सचिव अमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed