{"_id":"6a1dd75243fee16d080cc02a","slug":"family-goes-to-delhi-jewelry-and-cash-stolen-from-home-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-151177-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दिल्ली गया परिवार, घर से जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दिल्ली गया परिवार, घर से जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के खराट गांव मोड़ स्थित ऋषिकेश पाठक अपने मकान पर ताला लगाकर दिल्ली गए थे, इधर बंद मकान को चोरों ने खंगाल डाला।
रविवार को दरवाजा खुला देख पड़ोसी ने पीड़ित को सूचना दी। सोमवार की सुबह मौके पर पीड़ित परिवार पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। पड़ोसी राजकुमार ने बताया कि मकान मालिक ऋषिकेश पाठक अपने परिवार के साथ 25 मई को किसी कार्य से दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान 30 मई की रात चोरों ने सूने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें चोरों ने नकदी, जेवरात, मोबाइल सहित आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया है। 31 मई को उनके घर का दरवाजा खुला देखकर परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। परिजन सोमवार सुबह घर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हल्का इंचार्ज को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद