फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake liquor was being sold on shop, one arrested

देशी के ठेके पर बिक रही थी नकली शराब, एक पकड़ाया

Fri, 30 Oct 2020 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Fake liquor was being sold on shop, one arrested
आजमगढ़। बरदह पुलिस ने बेलहरी स्थित देशी शराब के ठेके से नकली शराब बरामद की है। इसे वैध शराब के साथ मिलाकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार 5490 पाउच वैध और 15 पाउच नकली शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक फूलपुर मनोज कुमार यादव शुक्रवार को देशी शराब के ठेकों पर मिलावट की जांच के लिए बड़गहन तिराहा पहुंचे थे। इस दौरान सूचना मिली कि देशी शराब के बेलहरी स्थित ठेके पर नकली देशी शराब बेची जा रही है। छापेमारी के दौरान दुकान से एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम दुर्गा प्रसाद निवासी अनौनी थाना खानपुर गाजीपुर बताया। तलाशी में देशी शराब की 122 पेटी बरामद हुई। हर पेटी में 45 पाउच पाए गए। पाउच पर चस्पा क्यूआर कोड स्कैन करने पर वैध पाए गए। चौकी के नीचे अलग से 15 पाउच और एक लीटर की प्लास्टिक की दो बोतल में दो लीटर अवैध शराब मिली। विक्रेता दुर्गा प्रसाद से दुकान संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में बताया कि दुकान के मालिक ने बेचने के लिए भिजवाया था। देशी शराब दुकान बेलहरी के अनुज्ञापी भगवान निवासी मिर्जापुर थाना बहरियाबाद गाजीपुर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed