फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake inspector arrested duped three people 9 lakh rupees name of getting jobs

UP News: फर्जी दरोगा अरेस्ट, नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लोगों से ठगे थे नौ लाख; ऐसे बनाता था ज्वाइनिंग लेटर

Mon, 29 Jul 2024 05:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 05:35 PM IST
सार

Azamgarh News: पकड़ा गया शातिर युवक अपने परिचितों के साथ मिलकर काम करता था। वही लोग बेरोजगार युवकों को इससे मिलवाते थे। इसके पहले ही सारी प्लानिंग बन चुकी होती है। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों के अलावा भी इसके कई लोगों से ठगी की है। उसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Fake inspector arrested duped three people 9 lakh rupees name of getting jobs
पुलिस की वर्दी में शातिर, किया गया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस का फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने वाले आरोपी को जहानागंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी प्रद्युम्न कुमार जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत गांव का निवासी है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से दिल्ली पुलिस की वर्दी, टोपी, जूता, लैपटॉप व चार पहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन बरामद किया। आरोपी ने दो लोगों को दिल्ली पुलिस व एक को डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन




जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर गांव निवासी आकाश कुमार ने थाने में प्रार्थना-पत्र दिया था। आरोप है कि करउत गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार अपने आपको दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर और काफी पहुंच वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी पहने अपनी फोटो भी दिखाया। प्रद्युम्न कुमार ने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के कई लोगों से लगभग नौ लाख रुपये ले लिया। अरूण कुमार को पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मैन के पद पर नौकरी करने के लिए कूटरचित फर्जी ज्वाईनिंग लेटर दिया गया।

इसके बाद उससे फिर से पैसा लेने के लिए उसके घर आकर बकाया धनराशि के लिए दबाव बनाने लगा। बार-बार धमकी भी दे रहा था। शक होने पर कि यह कोई उप-निरीक्षक नहीं है। इसने फर्जी उप-निरीक्षक बनकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया है। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और थाने लाया।

यूट्यूब देखकर बनाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
जहानागंज थाने की पुलिस ने नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके साथ पूछताछ की तो उसने कई चौका देने वाले राज खोले। आरोपी ने बताया कि पहले वह दिल्ली में अपने पिता के पास रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 

आज कल लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है, इसी का फायदा उठाते हुए एक योजना बनाई। जिसमें लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा कमाना शुरु कर दिया। बताया कि वह गांव आकर बरहतीर जगदीशपुर निवासी आकाश कुमार के घर पहुंचा और उसे अपने झांसे में लिया। 

बोले अधिकारी
आकाश ने अपने दोस्त सूरज भारती को पुलिस विभाग में और अरूण कुमार को पोस्ट आफिस में नौकरी दिलवाने के लिए कहा। आरोपी ने बताया कि पोस्टमैन के पद पर नौकरी करने के लिए अपने लैपटाॅप से यूट्यूब देखकर कूटरचित फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया था। 

नौकरी दिलाने के लिए एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस में दारोगा बताकर कई लोगों से नौ लाख की ठगी किया था। जहानागंज थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वर्दी, जूता-टोपी, चार पहिया वाहन व अन्य उपकरण बरामद किया गया है। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed