फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   fake appointment in madrasas of azamgarh case SIT filed case against total 21 people many big names in list

आजमगढ़ के मदरसों में फर्जी नियुक्ति: कुल 21 लोगों के खिलाफ एसआईटी ने दर्ज कराया केस, कई बड़े नाम शामिल

Sat, 22 May 2021 10:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 May 2021 10:28 PM IST
सार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के 20 मदरसों में फर्जी नियुक्ति मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद एसआईटी ने कुल 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कई बड़े नाम शामिल  हैं। 

विज्ञापन
fake appointment in madrasas of azamgarh case SIT filed case against total 21 people many big names in list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजमगढ़ के मदरसों में फर्जी नियुक्तियों के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद लखनऊ स्थित एसआईटी थाने में 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसआईटी द्वारा लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराने की खबर मिलते ही मदरसा प्रबंधकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जिले के 20 मदरसों में फर्जी नियुक्तियों का मामला वर्ष 2017 में प्रकाश में आया था। मदरसा प्रबंधकों द्वारा फर्जी तरीके से शिक्षकों की तैनाती दिखा कर सरकारी अनुदान का गबन किया जा रहा था। शासन ने इस प्रकरण की जांच वर्ष 2020 में एसआईटी को सौंपी थी।
विज्ञापन


जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद एसआईटी थाना लखनऊ में मदरसा जामिया नुरूल उलूम के अध्यक्ष जहीर अहमद, प्रबंधक अहमदुल्लाह समेत 21 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय के तत्कालीन संयुक्त निदेशक शेषनाथ पांडेय, रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के जिन मदरसों की जांच हुई है उनमें मुबारकपुर के मदरसा जामिया नुरुल उलूम, मदरसा अशरफिया सिराजुल उलूम नेवादा अमिलो, अरबिया दारूतालीम सोफीपुरा, बाबुल ईल्म निस्वां, जफरपुर का मदरसा अरबिया जियाउल उलूम मंदे, बम्हौर का मदरसा मदरसतुल आलिया शेख रज्जब अली, जामिया अरबिया तनवीर उल उलूम नौशहरा, अरबिया कासिमुल मगरांवा, इस्लामिया जमीअतुल कुरैश जालंधरी समेत कुल 20 मदरसे शामिल है।

मामले में एसआईटी, लखनऊ के डीजी राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि  एक आरटीआई के माध्यम से आजमगढ़ व मिर्जापुर जिले के मदरसों में फर्जी नियुक्ति का खुलासा हुआ था। इसके बाद ही शासन ने एसआईटी को जांच सौंपी थी। आजमगढ़ के 20 मदरसों में फर्जीवाड़े की बात थी। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर एसआईटी थाने में कुल 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

इन लोगों पर भी हुआ है मुकदमा

फर्जीवाड़े के इस प्रकरण में इन मदरसा प्रबंधकों अख्तर अब्बास, फैजान अहमद, मोहम्मद आरिफ, गुलाम मोहम्मद, गयासुद्दीन, हाफिजुर रहमान के अलावा सहायक अध्यापक गयासुर रहमान, अब्दुल अलीम, अब्बास अली, बरकत अहमद, यासमीन अख्तर ,अरमान अहमद खान, मोहम्मद मेहंदी, साजिदा बानो तथा लिपिक शादाब अहमद, फहीम एजाज, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद शाहनवाज और चपरासी मुश्ताक अहमद के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है। इस मामले में अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed