फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Faith heavy on cold, wish for prosperity by bathing and donating

ठंड पर भारी पड़ी आस्था, स्नान-दान कर की समृद्धि की कामना

Thu, 14 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Faith heavy on cold, wish for prosperity by bathing and donating
मकर संक्राति के अवसर पर चौक क्षेत्र खिचड़ी भोज करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मकर संक्रांति पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की आस्था गलन भरी ठंड पर भारी पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय धाम, भैरवनाथ धाम और चंद्रमा ऋषि के आश्रम स्थल पर क्रमश: तमसा-मंजूषा, तमसा-कुंवर, तमसा-सिलनी नदी के संगम पर स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। खिचड़ी, तिल, ढूंढा और द्रव्य दान के बाद दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण और गलन भरी ठंड के बाद भी श्रद्धालु स्नान के लिए नदी और पवित्र सरोवरों पर स्नान के लिए उमड़े रहे। तड़के से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। वाराणसी और प्रयागराज के लिए एक दिन पूर्व रवाना हुए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार सती अनुसूइया के पुत्र दुर्वासा ऋषि के आश्रम दुर्वासा धाम में भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। पूजन सामग्री के साथ ही खाने-पीने की भी दुकानें लगी हुई थीं। भोर में शुरू हुआ स्नान दोपहर बाद तक चलता रहा। लोगों ने स्नान के बाद तिल-गुड़ और खिचड़ी का दान किया। हालांकि इस बार कोरोना के कारण पिछली साल की अपेक्षा कम भीड़ रही। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार भैरव बाबा मंदिर पर भी सरोवर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने स्नान-ध्यान के बाद पूजन-अर्चन किया। भैरव नाथ को नारियल, रामदाना, काली मिर्च चढ़ाकर मन्नतें मांगी। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार दत्तात्रेय आश्रम, चंद्रमा ऋषि आश्रम पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने स्नान दान कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार अवंतिकापुरी (आंवक) स्थित सरोवर में भी लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में इठलाती रहीं रंग-बिरंगी पतंगें
मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी की। आकाश में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ती रहीं और बच्चे, किशोर, युवा इसका आनंद उठाते रहे। कोई मैदान में तो कोई अपने घर की छत पर पतंगबाजी का आनंद लेता रहा। वहीं दुकान पर छोटे-छोटे बच्चों ने पतंग खरीदी। इस साल पतंग में छोटा भीम से लेकर, नरेंद्र मोदी व योगी भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed