फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Failed on the issue of law and order, inflation, corruption and unemployment

कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल

Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Failed on the issue of law and order, inflation, corruption and unemployment
। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज बृहस्पतिवार को प्रयागराज से मऊ जाते समय बृहस्पतिवार को सठियांव पहुंचे। जहां मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव स्थित पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं सपा नेता चंद्रदेव राम यादव करैली के नेतृत्व में सपाकार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का फ़ूल माला पहनाकर स्वागत किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मामले में वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। जनता को बहकावे में लाकर केवल वोट और छलावा के बल पर सत्ता में बनी भाजपा सरकार केवल चंद महीनों की मेहमान रह गई है। पीड़ित व्यक्ति पर मुकदमा कर फंसाया जा रहा है। अपराधी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। आम जनमानस कहीं भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र राम, उमेश पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलाकांत यादव, संजय राय, सुनील मौर्या, कमला यादव, ग्राम प्रधान त्रिपुरारी राम, धर्मेंद्र राजभर, कमलेश राजभर, राम अवध यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed