फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fagun festival celebrated with the Holi game of perfume and flowers

Azamgarh News: इत्र और पुष्प की होली खेल मना फागुन महोत्सव

Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fagun festival celebrated with the Holi game of perfume and flowers
आजमगढ़। श्रीनाथजी श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल समाज द्वारा शहर कोतवाली के पास रविवार को देर शाम श्री श्याम फागुन महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाबा खाटू श्याम की सुंदर झांकी सजाई गई। उसके बाद पंडित अमूल्य महाराज ने दीपक जलाकर बाबा को 56 भोग लगाकर कीर्तन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में सुमित अग्रवाल, मानस अग्रवाल और रवि अग्रवाल ने अपने भजनों से बाबा का आह्वान किया। दिल्ली से आए कलाकारों ने ऐसा मनमोहक दरबार सजाया गया कि मानो बाबा स्वयं ही पधारें हो वहीं, कीर्तन में पंजाब से आए कलाकार मयंक अग्रवाल ने कीर्तन किया।
विज्ञापन

कानपुर से आए कलाकारों ने तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं भजन की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। देर रात तक चले कीर्तन में भक्तों ने इत्र और पुष्प की होली खेलकर फागुन महोत्सव मनाया। महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। फागुन महोत्सव में ओम प्रकाश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुनील, डेविड, पंकज, संतोष, राजेश, शैलेंद्र, हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed