फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Facilities increased yet 50 thousand students decreased in council schools

Azamgarh News: सुविधाएं बढ़ी फिर भी परिषदीय स्कूलों में घट गए 50 हजार छात्र

Fri, 19 Jul 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Facilities increased yet 50 thousand students decreased in council schools
आजमगढ़। जिले में परिषदीय स्कूलों से अभिभावकों का मोह भंग हो रहा है। सुविधाएं बढ़ाने के बाद भी स्कूलों में 50 हजार छात्रों की संख्या घट गई।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान व डोर-टू-डोर संपर्क करने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। जिले में बीते सत्र की तुलना में 50 हजार से अधिक छात्रों ने परिषदीय स्कूलों से दूरी बना ली है। पहले परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों की कमी के चलते अभिभावक बच्चों को भेजने से कतराते थे। केंद्र और प्रदेश सरकार विद्यालयों की स्थिति सुधारने में लगी है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 2706 प्राइमरी, उच्च प्राइमरी एवं कंपोजिट विद्यालयों के टाइल्स लगाने, रंगाई-पुताई और शौचालय आदि के काम कराए गए हैं। अब तक विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर करीब 95 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। शिक्षकों की नियुक्ति की गई। विद्यालयों की स्थिति सुधारने से शुरुआत में बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ लेकिन धीरे-धीरे संख्या घट रही है।

00

यह है हकीकत : यू डायस पोर्टल के दो साल के आंकड़ें बता रहे हैं कि 2023-24 में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की संख्या तीन लाख 70 हजार 824 विद्यार्थी थी। वर्ष 2024-25 में घटकर तीन लाख 10 हजार 666 हो गई। हालांकि अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जुलाई के अंत तक इसमे अभी इजाफा हो सकता है। इस तरह एक साल में ही करीब 50 हजार से अधिक बच्चे घट गए।
विज्ञापन


00

-----

परिषदीय विद्यालय व शिक्षकों पर एक नजर

प्राथमिक विद्यालय : 1724

उच्च प्राथमिक विद्यालय : 458

कंपोजिट विद्यालय : 524

हेडमास्टर : 1150

प्राइमरी के सहायक अध्यापक : 7533

जूनियर के सहायक अध्यापक : 2866

शिक्षा मित्र : 2946

----

कोट

परिषदीय स्कूलों में अब नामांकन प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हो रहे हैं। पहले एक छात्र का कई जगह नामांकन होता था लेकिन अब यदि किसी जगह पहले से नामांकन होगा तो वह प्रेरणा पोर्टल पर दोबारा दर्ज ही नहीं होगा। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि अभी दाखिले बढ़ेंगे। जुलाई अगस्त तक दाखिले होते हैं। ऐसे में यह कहना अभी ठीक नहीं कि संख्या घटेगी। सुधार को लेकर हर संभव प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed