फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Facebook hacker arrested from Mathura

आजमगढ़ की पुलिस ने मथुरा से फेसबुक हैकर को पकड़ा

Fri, 06 Mar 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Facebook hacker arrested from Mathura
आजमगढ़। जनपद पुलिस ने फेसबुक अकाउंट हैक करने वाले एक युवक को पश्चिम उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से गिरफ्तार किया है। युवक फेसबुक अकाउंट हैक कर सोशल नेटवर्क में शामिल लोगों से पैसे की डिमांड करता था और फर्जी पेटीएम अकाउंट में पैसा मंगवाता था। इस बड़े हैकर गिरोह का मात्र एक सदस्य ही पुलिस के हत्थे चढ़ा है। अन्य चार की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस पर प्रेसवार्ता के दौरान एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि फेसबुक अकाउंट हैक होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। 28 जनवरी को जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव ने भी अपने फेसबुक अकाउंड हैक होने की सूचना दी थी। इस पर साइबर सेल के साथ ही एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम लगी थी। इसी दौरान पुलिस को मथुरा में एक फेसबुक हैकर की लोकेशन मिली। इस पर एक टीम मथुरा पहुंची और चिह्नित साइबर अपराधी इरफान पुत्र हक्कू निवासी ग्राम नगंला किशुनपुर थाना बरसाना मथुरा को घर से ही दबोच लिया। एसपी ने बताया कि हैकरों का एक बड़ा गिरोह है जिसके तार मथुरा के साथ ही राजस्थान के भरतपुर व हरियाणा के पलवल से जुड़े हैं। इस गिरोह से सौ से अधिक युवा जुड़े हैं जो फेसबुक हैक कर संबंधित के फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज भेज कर पैसे की डिमांड करते हैं। आठ-दस लोगों में कोई एक फंस ही जाता है जिससे वे फर्जी पेटीएम अकाउंट या किसी वॉलेट में पैसा मंगा लेते हैं। मुख्य रुप से ऐसे लोगों के एफबी अकाउंट हैक किए जाते हैं जो मोबाइल नंबर से बने हों या उनका पासवर्ड मोबाइल नंबर हो। पकड़े गये हैकर ने चार अन्य हैकरों के नाम पते की जानकारी दी। इनमें शाकिर पुत्र खुर्शीद, गुलाम पुत्र फैजल, सेकुल पुत्र शहजाद निवासी मडौरा थाना गोवर्धन जिला मथुरा व राबिन पुत्र भारीफ निवासी नंदैरा थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। हैकर इरफान ने अब तक लगभग पचास एफबी अकाउंट हैक करने और लगभग 75 हजार रुपये कमाने की बात स्वीकारी है। जिले में अब तक एफबी अकाउंट हैक होने के 70 मामले सामले आए हैं जिसमें 15 से 20 पुलिस कर्मियों के एफबी अकाउंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन हजार में मिलती है फर्जी पेटीएम केवाईसी
आजमगढ़। हैकर इमरान ने बताया कि उसका मित्र भाकिर फर्जी पेटीएम अकाउंट राजस्थान के भरतपुर जिले का लाता था। प्रति अकाउंट तीन हजार रुपये का भुगतान करना होता था। इसी अकाउंट में पैसा मंगाया जाता था। पैसा आने के बाद मामा अब्दुल रहीम पुत्र समी खान निवासी मडौरा थाना गोवर्धन मथुरा 25 प्रतिशत रुपये स्वयं ले लेता था और शेष पैसा उन्हें दे देता था जिन्होंने जो एफबी अकाउंट हैक कर पैसा मंगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएक्स पर सेना का जवान बन करते हैं धोखाधड़ी
आजमगढ़। एसपी ने बताया कि एफबी हैकर गिरोह ओएलएक्स पर भी सेना के जवान आदि की फर्जी आईडी बना कर कार व अन्य सामान सस्ते दामों पर बेच देते हैं। कम दाम में सामान देने का लालच देकर फर्जी पेटीएम आदि में पैसा मंगा लेते थे और फिर अकाउंट बंद कर देते थे।

पीसी में मथुरा तो विज्ञप्ति में रोडवेज से गिरफ्तारी
फेसबुक हैकर का पकड़ा जाना पुलिस महकमे के लिए बड़ी सफलता है, लेकिन इसमें भी महकमा खेल कर रहा है। हैकर को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है और विज्ञप्ति में रोडवेज बंधे से दिखाया जा रहा है, जबकि पीसी में स्वयं एसपी और गिरफ्तारी करने वाले टीम के एक सदस्य ने मथुरा से गिरफ्तारी होने की जानकारी दी। गिरफ्तारी के वक्त सैकड़ों महिलाओं ने आरोपी को घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed