फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Extorted 45 thousand rupees by posing as a police officer

Azamgarh News: पुलिस अधिकारी बन फोन पर धमका कर वसूले 45 हजार

Sat, 11 May 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Extorted 45 thousand rupees by posing as a police officer
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताया। इसके बाद डरा-धमका कर अपने पेटीएम एकाउंट में 45500 रुपये ट्रांसफर करा लिया। फ्रॉड की आशंका होने पर पीड़ित ने मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में आशिफ कमाल निवासी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर ने बताया कि 10 अप्रैल 2024 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी व कार्रवाई से बचना चाहते हो तो पेटीएम पर पैसा भेज दो चार बार में उसने कुल 45500 रुपये उससे अपने पेटीएम पर मंगा लिया। इसके बाद उसे फ्रॉड होने की आशंका हुई। पीड़ित की तहरीर पर मुबारकपुर थाना पुलिस ने आसिफ द्वारा बताए गए दो मोबाइल नंबरों को चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed