{"_id":"6213db53d11c5328f9138832","slug":"expressed-displeasure-over-not-having-a-ramp-instructions-to-make-azamgarh-news-vns639785787","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर विधानसभा के मतदान केंद्रों का प्रेक्षक ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर विधानसभा के मतदान केंद्रों का प्रेक्षक ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय केंद्रो का प्रेक्षक सदानंद नायक ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इब्राहिमपुर, ओझौली, पाही जमीन पाही, अमिलो, मुबारकपुर सहित दर्जन भर से अधिक मतदान केंद्रों औचक निरीक्षण प्रेक्षक सदानंद नायक ने किया। निरीक्षण में खामियां मिलने पर उसे ठीक करने के लिए संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को आदेश निर्देश दिया।
विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रशासन मतदान केन्द्रों को ठीक करने के लिए पूरी तरह सजग व सतर्क नजर आ रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में चुनाव प्रेक्षक ने विधानसभा मुबारकपुर के नगर सहित विभिन्न गांवों के मतदान केन्द्रों का हाल जाना। सर्व प्रथम प्रेक्षक ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के मतदान केन्द्र मदरसा फैजूल ओलूम पर पहुंचे। जहां रैंप न होने पर नाराजगी जताते हुए रैंप बनाने का निर्देश दिया। वहीं उसी गांव के मजहरुल ओलूम पर बने दो मतदेय स्थलों के बीच में पार्टिशन बनाने का और रैंप निर्माण का निर्देश दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत ओझौली मे बने मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर बने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे पाया गया कि हैंड पंप से निकल रहा पानी दूषित है। हैंड पंप को रिबोर कराने के साथ साथ दीवाल पर बने चित्रों को मिटाने का आदेश दिया। यहां से सीधे ग्राम पंचायत पाही जमीन पाही में बने मतदान केन्द्र कम्पोजिट विद्यालय का भवन जर्जर होने पर लेखपाल प्रमोद कुमार सरोज से कारण पूछा कि जर्जर भवनवाले मतदान केन्द्र कैसे बिना सत्यापन के बना दिया। ग्राम प्रधान पति मनोज सिंह से कहा कि रैंप बिल्डिंग का प्लास्टर व साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद शिबली नर्सरी, मुबारकपुर में सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। एडीओ दिनेश कुमार पाल, प्रभारी कानूगो कैलाश यादव, सचिव अनुराग श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान हाजी जमाल, राधेश्याम सिंह, लेखपाल प्रमोद कुमार सरोज आदि लोग मौजूद रहे।