{"_id":"5f21af8e936b8c04911cd756","slug":"exposure-of-loot-of-statues-from-ancient-ram-janaki-temple-arrest-of-five-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन राम जानकी मंदिर से मूर्तियों की लूट का खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हुई पांच आरोपियों की गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन राम जानकी मंदिर से मूर्तियों की लूट का खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हुई पांच आरोपियों की गिरफ्तारी
Wed, 29 Jul 2020 10:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर कस्बे में स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से 24 मई की रात मूर्तियाें की लूट मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने राधा, कृष्ण, बलराम, रामजानकी की मूर्तियां बरामद बरामद करने के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
मुबारकपुर में प्राचीन राम जानकी मंदिर हैं। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिटठापुर गांव निवासी जयंत तिवारी इसके पुजारी हैं। 24 मई की रात छह बदमाश पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर से मूर्तियां लूटकर फरार हो गए थे। बुधवार भोर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गूजरपार पुल के पास हल्की मुठभेड़ में बाद पांच बदमाशों सौरभ गुप्ता निवासी चौक थाना कप्तानगंज, अनिल सोनकर निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज, सूरज गुप्ता निवासी कप्तानगंज बाजार थाना कप्तानगंज, रविंद्र निषाद निवासी बड़सरा आयमा थाना कप्तानगंज और परमजीत चौहान निवासी भलुवाई थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनके पास से दो तमंचे, दो खोखे, दो कारतूस और लूटी गई राधा, कृष्ण, बलराम, रामजानकी की मूर्तियां बरामद कर ली। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने रीता सोनकर निवासी नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीनों अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।