फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation sought from EO Napa on negligence in cleaning the drain

नाले की सफाई में लापरवाही पर ईओ नपा से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 01 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from EO Napa on negligence in cleaning the drain
आजमगढ़। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु, स्वरोजगार बंधु, एकल मेज व्यवस्था, औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक हुई। बैठक में सीडीओ सड़कों की जर्जर हालत को लेकर काफी सख्त नजर आए। बैठक में व्यापारियों व उद्यमियों ने बताया कि चौक से पहाड़पुर एवं दलालघाट से हर्रा की चुंगी तथा गांधी तिराहे के यहां की सड़क टूट गई है। औद्योगिक आस्थान, सर्फुद्दीनपुर के नाले की सफाई ढ़ंग से नहीं हो रही है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिया कि सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराएं। औद्योगिक आस्थान सर्फुद्दीनपुर में नाले की ठीक ढ़ंग से सफाई न होने पर ईओ नगर पालिका से स्पष्टीकरण लेने के लिए निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि औद्योगिक आस्थान के सभी भूखंडों पर चल रही इकाईयों का सर्वे विभाग द्वारा किया गया तथा उद्यमी स्व. शिव कुमार रूंगटा को आवंटित भूखंड पर उनकी मृत्यु के बाद इकाई बंद होने और नामांतरण कराने के लिए नोटिस दी गयी है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि यदि चार वर्षों से नामांतरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है और उद्योग भी नहीं चला रहें हैं तो इन्हें एक माह का नोटिस देकर पूर्ण कराएं, अन्यथा इनके भूखंड निरस्त करने की अग्रिम कार्रवाई की जाए। उद्यमियों व व्यापारियों ने बताया कि बेलईसा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन में या तो अंडरपास बनाया जाए या इस क्रासिंग को खोल दिया जाए, जिससे उद्यमियों को सुविधा हो। इस पर सीडीओ ने रेलवे को पत्र भेजने के लिए विभाग को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कई योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना की समीक्षा करते हुए जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि करें। उन्होंने परियोजना अधिकारी, डूडा को निर्देश दिए कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत टारगेट से दोगुना प्रगति करें। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, डीएसटीओ आरडी राम सहित अन्य अधिकारी व व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed