फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Expensive farewell given to retired teachers

सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

Thu, 01 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Expensive farewell given to retired teachers
डीएवी इंटर कालेज के आयोजित समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते सह प्रबंधक आनंद प्रकाश श्रीवास् - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएवी इंटर कालेज के प्रांगण में वृहस्पतिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह, प्रवक्ता (कला) बृजमोहन जायसवाल को भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के बाद शुरू हुआ। सर्व प्रथम विद्यालय परिवार के समस्त लोगों ने प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह और प्रवक्ता बृजमोहन जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शुभनारायण गुप्त, सह प्रबंधक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ नामक पुस्तक प्रदान कर सम्मान किया। शिवशंकर मिश्र, डा.आलोक कुमार सिंह, अखिलेश कुमार और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और प्रवक्ता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह जीवन के अंतिम समय तक समाज हित में कार्य करता है। इस अवसर पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुधीर अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, बद्रीनाथ सिन्हा, रामसमुझ लाल, डा.रणधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, बेनबहादुर सिंह, रमेश सिंह, राजेश राय, विनोद सिंह, लवकुश राय आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिनरायन मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed