फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Excess urea sold to 20 farmers in Azamgarh, investigation started

20 किसानों को बेची गई जरूरत से ज्यादा यूरिया, जांच शुरू

Fri, 30 Oct 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Excess urea sold to 20 farmers in Azamgarh, investigation started
आजमगढ़। अभी पूर्व में सचिवों द्वारा किसानों के नाम पर जरूरत से ज्यादा यूरिया देने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर 20 सचिवों का नाम सामने आया है, जिन्होंने किसानों को जरूरत से ज्यादा यूरिया बेच दी। उप कृषि निदेशक डा. उमेश कुमार गुप्ता ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गेहूं की बुुआई हो या धान की रोपाई किसानों को इस समय सबसे ज्यादा उर्वरक की जरूरत होती है। उर्वरक की डिमांड के चलते सचिव भी यूरिया की कालाबाजारी में लिप्त हो जाते हैं। सचिव एक-एक किसान को सैकड़ों बोरी उर्वरक का आवंटन कर देते हैं। दूसरे किसान उर्वरक के लिए भटकते रहते हैं। सहकारी समितियों से जब उर्वरक नहीं मिलता है तो वह बाजार से ऊंचे दर पर उर्वरक खरीदने को विवश होता है। इस पर लगाम लगाने के लिए हर सीजन के बाद सबसे ज्यादा उर्वरक उठाने वाले किसानों और उर्वरक विक्रेताओं की जांच की जाती है। हाल ही में ऐसे ही एक मामले में जनपद के विभिन्न थानों में क्रेता और विक्रेता पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसमें सचिवों के साथ ही प्राइवेट दुकानदार भी शामिल हैं। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि जनपद के 20 और लोगों को चिह्नित किया है जिन्होंने एक व्यक्ति को ज्यादा उर्वरक की बिक्री की है। इसकी जानकारी होने पर प्रभारी उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने एआर कोआपरेटिव, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी की पांच सदस्यीय टीम गठित की है जो उक्त मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

इन 20 लोगों द्वारा एक व्यक्ति को अधिक मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति की गई है। यह यह आपूर्ति क्यों की गई है। इसकी जांच की जा रही है। एक दो दिन में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. उमेश कुमार गुप्ता, प्रभारी उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed