फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ex-MLA murder case: All the items attached to the house of the convicted returned

पूर्व विधायक हत्याकांड: सजायाफ्ता के घर हुई कुर्की का सारा सामान वापस

Sun, 23 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ex-MLA murder case: All the items attached to the house of the convicted returned
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व विधायक हत्याकांड के सजायाफ्ता आरोपी रिजवान के घर पर कुर्की की गई थी। कुर्क किया गया सारा सामान जीयनपुर कोतवाली में जमा था। कोर्ट के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सजायाफ्ता के घर से कुर्क सभी सामान वापस कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में प्रदेश का टॉप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू का खास समुद्रपुर गांव निवासी रिजवान भी शामिल है। जिसे पूर्व विधायक हत्याकांड में सजा हो चुकी है। 13 अप्रैल को पुलिस ने रिजवान के घर पर कुर्की की कार्रवाई किया और सारा सामान उठा कर कोतवाली लेकर चली आयी। उस समय रिजवान फरार चल रहा था। कुर्की की कार्रवाई के बाद रिजवान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी। इसके बाद रिजवान के छोटे भाई शेरू अहमद ने न्यायालय में कुर्क किए गए सामानों को वापस दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट से आदेश मिलने पर शनिवार को वह जीयनपुर कोतवाली पहुंचा। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने कुर्क किया गया सारा सामान रिजवान के छोटे भाई शेरू के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed