फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Everyone's development is happening without any discrimination: Swatantra Dev

बिना किसी भेदभाव सबका हो रहा विकास: स्वतंत्र देव

Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Everyone's development is happening without any discrimination: Swatantra Dev
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल पूरे होने पर मंगलवार को दीदारगंज विधानसभा में लाभार्थी सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। इस सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों के लोगों को भी नल से जल पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कई गांवों में लोगों को नल से जल मिलने भी लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने देश प्रदेश में विकास का एक नए युग का शुभारंभ किया है। जिसका परिणाम है कि जनता को पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय जैसे तमाम योजनाएं सीधे उनके पास तक पहुंच रही है। कहा कि इस सरकार में हर वर्ग का विकास बिना किसी भेदभाव से हो रहा है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। देश और प्रदेश में भाजपा के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं है। विकास की रफ्तार से विपक्षी बौखला गए हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, अवधेश चौहान, जियालाल यादव, अबुल कैश, एहसान शेख, सुनील दुबे, रिंकज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed