{"_id":"5fea18c38ebc3e08c168eb4b","slug":"everyone-who-returns-from-abroad-will-have-rtpcr-azamgarh-news-vns5660383181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे हर व्यक्ति की होगी आरटीपीसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे हर व्यक्ति की होगी आरटीपीसीआर
विज्ञापन
आजमगढ़। विदेश से लौट रहे हर व्यक्ति पर स्वास्थ्य महकमें की पैनी नजर रहेगी। शासन के सख्त निर्देश के बाद महकमा ऐसे लोगों की तलाश कर लिस्ट बनाने व उनकी जांच की कवायद को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सर्विलांस सेल को नए सिरे से सक्रिय करने के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग पर अब विशेष जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद सतर्कता बढ़ाने के कड़े निर्देश जारी किए है। इसके तहत विदेश से लौटने वालों पर पैनी नजर रखने के साथ ही लिस्ट बना कर उनकी जांच कराने और जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारंटीन रखने का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस को नए सिरे से विदेश से आने वालों की पहचान कर सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। वहीं सभी चिन्हित लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाएगा। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है तब तक उन लोगों को पूरी तरह से होम क्वारंटीन रखा जाएगा। यदि कोई लक्षण आदि दिखता है तो ऐसे लोगों को एल-2 अथवा एल-3 में भी भर्ती कराया जा सकता है। इसके साथ ही जारी विशेष दिशा निर्देश के तहत डीएम व सीओ की जिम्मेदारी भी तय कर दिया है। अब डीएम व सीएमओ को सुबह कोविड अस्पतालों का चक्रमण करना होगा तो शाम में इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठ कर प्रतिदिन की चर्चा कर रणनीति तय करने का फरमान सुनाया गया है।
सीएम के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां महकमा कर रखा है। विदेश से आने वालों की पहचान कर सूची तैयार करने के साथ ही जांच आदि भी कराई जा रही है। फिलहाल छह लोग मिले थे, जिनकी आरटीपीसीआर भी करा ली गई है, सभी निगेटिव आए है। विदेश से लौटे अन्य लोगों की तलाश में भी महकमे की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।