फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Everyday people from different regions started sampling in Azamgarh

आजमगढ़ में हर दिन अलग-अलग क्षेत्र के लोगों की शुरू हुई सैंपलिंग

Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Everyday people from different regions started sampling  in Azamgarh
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के तेज बढ़ाव के बीच शासन से मिले नए दिशा निर्देशों के अनुरूप सैंपलिंग की कवायद में जिलेे का स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। प्रत्येक दिन अगल-अलग क्षेत्र के लोगों की सैंपलिंग कराने का शासन ने निर्देश दिया है। इसके तहत रविवार को अस्पताल कर्मियों के साथ ही आयुष्मान मित्रों की सैंपलिंग कराई गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के फैलाव पर लगाम लगाने के लिए और संक्रमितों की पहचान के लिए फिलहाल सैंपल की जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। संक्रमण की शुरूआत में स्वास्थ्य विभाग जमातियों और उसके बार प्रवासियों उनके कांटैक्ट में आए लोगों की जांच में ही जुटा रहा। अब शासन ने सैंपलिंग को लेकर नया दिशा निर्देश जारी किया हुआ है। जिसके तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी ताकि पहले जमाती व अब प्रवासी के अलावा स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण के फैलाव की वास्तवकि स्थिति क्या है, इसकी जांच की जा सके। सीएमओ ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सैंपलिंग की कवायद 12 जून से शुरू हुई है। पहले दिन वृद्धाश्रम में पहुंच कर वहां रह रहे वृद्धो की सैंपलिंग कराई गई। दूसरे दिन 13 जून को शहर व नगर पंचायतों के मलिन बस्तियों में सैंपलिंग की गई। वहीं रविवार को विभिन्न अस्पतालों के कर्मचारियों आयुष्मान मित्रों के सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल एक सप्ताह की प्लानिंग हुई है। सोमवार को सड़क किनारे स्थित ढाबा कर्मियों, वेंडरों व डिलेवरी ब्वाय की सैंपलिंग होगी। मंगलवार को होम डिलेवरी करने वाले लोगों की सैंपलिंग की जाएगी। बुधवार को आटो रिक्शा चालको, रोडवेज बसों के चालकों व कंडक्टरों की सैंपलिंग होगी। गुरुवार को ऐसे लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी जो संक्रमितों के सीधे संपर्क में आ सकते है। इसके साथ ही केमिस्टों की भी सैंपलिंग होगी। शुक्रवार को चिन्हित ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन की इस योजना के अतिरिक्त प्रवासियों व कांटैक्ट हिस्ट्री वालों की भी सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed